धोखाधड़ी व जालसाजी में तीन गिरफ्तार : NN81

Notification

×

Iklan

धोखाधड़ी व जालसाजी में तीन गिरफ्तार : NN81

22/05/2024 | मई 22, 2024 Last Updated 2024-05-22T10:50:49Z
    Share on

 धोखाधड़ी व जालसाजी में तीन गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश, प्रशासनिक न्यूज़, फर्रुखाबाद 



फर्रुखाबाद- धोखाधड़ी व जालसाजी में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होने बताया कि थाना मऊदरवाजा पुलिस,एसओजी व सर्विलांस टीम ने धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में तीन अभियुक्तों रामपाल भास्कर निवासी ग्राम चांदपुर,जियाउर्रहमान उर्फ मुफीद पुत्र मुजीबुर्रहमान निवासी ग्राम अमेठी,सियाराम पाल पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम धर्मनगरिया थाना कादरीगेट को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया-


खानपुर में एक जमीन थी उस जमीन का मालिक यहां नहीं रहता था जो काफी वर्षों से बाहर चला गया था। चूंकि मुफीद प्रधान रह रहे है इसलिए इसकी जानकारी मुफीद को थी कि वह कभी कभार तीन चार सालों में एक आध बार आता जाता है। जमीन हथियाने के लालच में हम लोगों ने जमीन के वास्तविक स्वामी के कागजों की हेरफेर कर हथिया कर दूसरे को बेच दी थी।

फर्रुखाबाद से -

संवाददाता -शैलेश कुमार यादव