Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पोड़ी उपरोड़ा मे भी सुहागिन महिलाओ ने कि वट सावित्री कि पूजा, पति कि लम्बी आयु के लिए रखी व्रत : NN81

 छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा

नानक राजपुत

स्लग :- पोड़ी उपरोड़ा मे भी सुहागिन महिलाओ ने कि वट सावित्री कि पूजा, पति कि लम्बी आयु के लिए रखी व्रत। 



पोड़ी उपरोड़ा मे भी विभिन्न स्थानों पर सुहागिन महिलाये वट सावित्री कि पूजा कि, अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखते हुए बरगद पेड़ की पूजा की और आशीर्वाद लिया। बताया जाता है कि यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री नाम की महिला ने अपने सुहाग यानि पति के प्राणों की रक्षा के लिए वट वृक्ष के नीचे यमराज की पूजा की, जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने सत्यवान की आयु बढ़ा दी। सुहागन स्त्रियां सावित्री की तरह वटवृक्ष के नीचे पूजा करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।


हिंदू धर्म में महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना में कई व्रत रखती हैं। इनमें एक प्रमुख व्रत है वट सावित्री का, आज महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखकर बरगद के वृक्ष की पूजा कि। सभी महिलाएं देवी सावित्री के पति प्रेम और पतिव्रत धर्म को स्मरण कर अखंड सौभाग्य के लिए प्रार्थना कि हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes