संकुल केंद्र भौरा के बाबू जी के सेवानिवृत होने पर दी विदाई : NN81

Notification

×

Iklan

संकुल केंद्र भौरा के बाबू जी के सेवानिवृत होने पर दी विदाई : NN81

07/07/2024 | July 07, 2024 Last Updated 2024-07-07T07:05:25Z
    Share on

 संकुल केंद्र भौरा के बाबू जी के सेवानिवृत होने पर दी विदाई


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 



आष्टा     संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरा में मान सिंह वर्मा सहायक ग्रेड 3 का विदाई समारोह कार्यक्रम  आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  अजब सिंह राजपूत विकासखंड शिक्षा अधिकारी, तरुण कुमार बैरागी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल केंद्र प्राचार्य दौलत सिंह ठाकुर,  प्रकाश चंद्र मूंदड़ा, सीताराम वर्मा,  मनोज विश्वकर्मा,सुनील परमार भाजपा मंडल अध्यक्ष के मुख्य आदित्य में संपन्न हुआ जिसमें संकुल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके बाद मान सिंह जी वर्मा एवं सभी अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया एवं श्री विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि कर्मठ एवं लग्नशील व्यक्ति श्री मानसिंह बाबू हमारे शिक्षा के क्षेत्र के केंद्र बिंदु रहे एवं सभी कार्य उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ किया ऐसे मानसिंह वर्मा जी को उनके शेष जीवन के लिए सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही बी आर सी ने भी संबोधित करते हुए उनके कर्तव्य  पर प्रकाश डाला संकुल परिवार की ओर से  प्रशस्ति पत्र  दौलत सिंह ठाकुर प्राचार्य सी एल राजपाली,  शेरसिंह निमोनिया, मनोज परमार, रमेश चंद्र पडियार , कमल बैरागी  आर एस मालवीय,सतीश  सेन, धरम परमार ने दिया


साथ ही अशोक परमार दौलत सिंह परमार परिवार की ओर से एवम यशवंत सिंह ठाकुर, टाइम्स कंप्यूटर के संचालक दीपक परमार सहित ने  भी प्रशंसती पत्र से सम्मानित किया मानसिंह बाबूजी का स्वागत करने वालों में गोपाल सिंह मालवीय ,रमेश धनवाल ईश्वर सिंह तिर्की ,अखलेश धरवा,  एलम सिंह परमार,धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ,संत सिंह परमार,, क्रपाल सिंह ठाकुर,अशोक शर्मा, दिलीप सिंह मेवाडा,  डी एन वर्मा,  शंकर लाल परमार,श्रीमती गिरजा परमार, सपना परमार, रीना वर्मा, कुमेर सिंह ,मोहन सिंह ठाकुर,विजेंद्र परमार, वीरेंद्र परमार, सुरेश सोलंकी,महेश परमार  अर्जुन सिंह परमार,मनोहर सोलंकी, मदन परमार, देवड़ा जी,अवलेशिय जी,सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया कार्यक्रम का सफल  संचालन कमल बैरागी द्वारा किया गया अंत में  मनोज परमार एवं अखिलेश कुमार धारवा ने सभी मुख्य अतिथियों एवम उपस्थित सभी कर्मचारी गणों का आभार प्रदर्शित किया

एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया साथ ही विगतमाह सेवा निवृत हुए जगदीश प्रसाद   मालवीय,का  भी स्वागत किया गया एवम विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी करवाया गया