लोकेशन - नैनपुर
संवाददाता - सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से
9399424203
मंडला सिवनी मार्ग हुआ बंद, नैनपुर में थांवर नदी का पुल टूटा
दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से आई बाढ़ से थांवर नदी पर बना पल हुआ क्षतिग्रस्त
नवीन पुल निर्माणकार्य धीमी गति से 3 से 4 वर्ष से चल रहा है। प्रशासन का इस ओर नही है ध्यान
नैनपुर - पिछले दो दिनों से नैनपुर सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जिले भर के नदी नाले उफान पर है। कई ग्रामो का जिले से संपर्क टूट हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से नैनपुर में थावर नदी पर बना पुल अत्यधिक बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। चूंकि पिछले वर्ष भी यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। उस समय भी मंडला से सिवनी, नागपुर, यातायात कुछ दिनों के लिए बन्द था। जिसके लिए राहगीर पिंडरई, छिंदा होते हुए आगे का सफर कर रहे थे। इसके बावजूद प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है। नवीन पुल निर्माण का कार्य भी 3 से 4 वर्षो से चल रहा है लेकिन इतने समय बाद भी कार्य पूरा नही हो सका। यदि प्रशासन समय समय पर इसकी सुध लेता तो शायद इस वर्ष यह आम नागरिकों को परेशानी नही होती।