तिंछा फॉल जाने पर पुलिस केस दर्ज, पार्टी करने गए युवकों को पुलिस ने पकड़ा, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी : NN81

Notification

×

Iklan

तिंछा फॉल जाने पर पुलिस केस दर्ज, पार्टी करने गए युवकों को पुलिस ने पकड़ा, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी : NN81

29/07/2024 | जुलाई 29, 2024 Last Updated 2024-07-29T08:40:10Z
    Share on

 रिपोर्टर रवि चौहान ब्लॉक सांवेर जिला इंदौर 


*तिंछा फॉल जाने पर पुलिस केस दर्ज, पार्टी करने गए युवकों को पुलिस ने पकड़ा, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 



कलेक्टर आशीष सिंह ने बारिश शुरू होते ही खतरनाक पर्यटक स्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बारिश में हजारों लोग इन जगहों पर जाते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। *इस मैसेज को इंदौर के हर ग्रुप में शेयर करें*


*पार्टी कर रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा, यह धाराएं लगाई*

पर्यटन स्थल जाने पर इंदौर में पहला केस दर्ज हो गया है। सिमरोल थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रविवार को इंदौर के बजरंग नगर के तीन युवक तिंछा फॉल के पास नदी किनारे पार्टी कर रहे थे। साथ ही शराब का सेवन करते हुए नाच रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई और तीनों को पकड़ लिया। तीनों युवकों पर पुरानी धारा 188 की तरह भारतीय न्याय संहिता में 223 वीएनएस के तहत कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन नहीं करने पर केस दर्ज किया है। अब युवकों को नोटिस दिया जाएगा, इसके बाद इसकी कार्यवाही न्यायालय में होगी।


*इन स्थानों पर लगा है प्रतिबंध* - तिंछा फाल, चोरल फाल, चोरल बांध, सीतला माता फाल, कजली-गढ़, मेंहदी कुण्ड, जामन्या कुण्ड और अन्य जोखिम भरे और एकान्त वाले पर्यटन स्थल।