आत्मा प्रबंधन समिति एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन - तकनीकी समिति की बैठक संपन्न : NN81

Notification

×

Iklan

आत्मा प्रबंधन समिति एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन - तकनीकी समिति की बैठक संपन्न : NN81

04/07/2024 | July 04, 2024 Last Updated 2024-07-04T17:36:28Z
    Share on

 साहिबगंज

जिला ब्यूरो अकाश कुमार भगत


*दिनांक- 04.07.2024*


आत्मा प्रबंधन समिति एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन - तकनीकी समिति की बैठक संपन्न 


         

 ********************* 




 जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, साहेबगंज प्रमोद एक्का की अध्यक्षता में  आत्मा सभागार, साहेबगंज में आत्मा प्रबंधन समिति तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गयी ।


 उक्त बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में आत्मा योजना के जिला प्रसार कार्य योजना अंतर्गत विभिन्न किसानोपयोगी गतिविधियाँ यथा कृषक प्रशिक्षण, कृषक परिभ्रमण, प्रत्यक्षण, कृषक समूह का क्षमता संवर्धन,    सीड मनी, किसान वैज्ञानिक अंतर मिलन, कृषक गोष्ठी, कृषक पाठशाला आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी।


 विचारोपरांत साहेबगंज जिले के 25-25 कृषकों को प्रशिक्षण हेतु क्रमशः क्रेन्द्रीय चावल अनुसन्धान संस्थान, कटक, उड़ीसा तथा दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोराबादी, राँची भेजे जाने की बात कही गयी तथा 25 कृषकों को राष्ट्रीय बागवानी अनुसन्धान संस्थान, बैंगलोर में आयोजित उद्यान प्रदर्शनी में परिभ्रमण कराने की स्वीकृति दी गयी ताकि यहाँ के कृषक उधान में नवीनतम तकनीकी से अवगत होकर लाभान्वित हो सकें। 



वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन- दलहन, तेलहन, मोटे अनाज, न्यूट्रीसीरियल तथा धान के वार्षिकी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। उक्त योजना के अंतर्गत साहेबगंज जिले में 50 Ha  में मक्का प्रभेद- क्डभ् 121, मडुवा - 05 जा, अरहर- 12 Ha, उड़द- 15 Ha, मूंग- 06 Ha, चना- 07 Ha मसूर- 52 Ha, मूंगफली- 10 Ha, सरसों- 170 Ha तथा तीसी- 10 भ्ं में संकुल प्रत्यक्षण संपादित की जाने की स्वीकृत दी गयी। साथ ही उक्त योजना अंतर्गत 50ः अनुदान पर कृषि यंत्र यथा- पम्प सेट, रोटावेटर, मल्टीक्रोप थ्रेसर, पावर नेपसेक स्प्रेयर, क्मसपअमतल च्पचम,  डपदप क्ंस डपसस, डपदप त्पबम डपसस, आदि दिए जाने का प्रावधान है जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाता है। साथ ही उक्त योजना अंतर्गत थ्रेसिंग फ्लोर (30मिमज ग् 30मिमज) लक्ष्य- 27 इकाईं निर्माण पर कृषको को अनुदान भी दिया जाता है । 




उक्त बैठक में डी० डी० एम०, नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी,  राम कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी,  अमितेश रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी,  राहुल गुप्ता, भूमि संरक्षण पदाधिकारी,  राम प्रकाश कुमार, जिला कृषि अभियंता, अरुण कुमार भोगता, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, बिरेन्द्र कुमार मेहता कृषि वैज्ञानिक वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, अभिजित शर्मा, सहायक मिट्टी रसायनज्ञ,  कुंती कुमारी, सहायक बीज परिक्षण पदाधिकारी, साहेबगंज, मन्टू कुमार, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, अग्र परियोजना पदाधिकारी (रेशम), बोरियो,  राजेश कुमार यादव, करूणाकर फाउंडेशन स्वयं सेवी संस्था, साहेबगंज, बड़हरवा प्रतिनिधि, अजय कुमार  आत्मा कार्यालय,  कंचन कुमार सुमन,आत्मा कार्यालय,  अमित कुमार लिपिक, आत्मा कार्यालय, जिला-साहेबगंज के आदि उपस्थित थे।