नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देशन में कर्मचारियों का स्वस्थ परीक्षण किया गया : NN81

Notification

×

Iklan

नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देशन में कर्मचारियों का स्वस्थ परीक्षण किया गया : NN81

04/07/2024 | July 04, 2024 Last Updated 2024-07-04T09:56:18Z
    Share on

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से 


नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देशन में कर्मचारियों का स्वस्थ परीक्षण किया गया




नैनपुर - नैनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष महोदया श्रीमति कृष्णा पंजवानी के प्राप्त निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद नैनपुर के समस्त कर्मचारियो के स्वस्थ्य परीक्षण हेतु नगर पालिका प्रांगण में आज दिनांक 04/07/2024 को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल टीम के द्वारा अध्यक्ष महोदया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त कर्मचारी एवम आम जनों का बी पी,शुगर, नेत्र और जनरल स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गई। उक्त शिविर में अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सारस, सिविल अस्पताल नैनपुर के जांच दल से डॉ बलराज भदौरिया, नेत्र चिकित्सक श्री सदन अहिरवार, श्री शरद राय एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।