Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कर-करेत्तर, बाढ़ नियंत्रण हेतु तैयारियों एवं राजस्व कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गयी : NN81

 संवाददाता ओम शंकर त्रिपाठी उन्नाव



कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कर-करेत्तर, बाढ़ नियंत्रण हेतु तैयारियों एवं राजस्व कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गयी।

   समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभागवार नगर विकास, वन, परिवहन, भूमि अध्यापित, राजस्व, खनन, कृषि, श्रम, मत्स्य, वाणिज्यकर, आबकारी, विद्युत आदि से चालू वर्ष में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष किये गये कर संग्रह की विस्तृत जानकारी ली गयी। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने वाले विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये कि प्रवर्तन कार्यो में तेजी लाते हुए शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर संग्रह करना सुनिश्चित करे। 

   इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के अंदर बाढ़ क्षेत्रों में जन, पशु व माल हानि रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली जाएं।बाढ़ संभावित/प्रभावित सभी क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां व तहसील स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम संचालित कर दिए जाए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes