Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों और बच्चों ने निकाली रैली : NN81

 नैनपुर

सत्येंद्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से

,9399424503


हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों और बच्चों ने निकाली रैली



एंकर - नैनपुर शासन निर्देशानुसार"हर घर तिरंगा"अभियान वर्ष 2024 अंतर्गत दिनांक 09 अगस्त से 15 अगस्त 2024 की अवधि तक हर घर तिरंगा फहराया जाना है। उक्त तारतम्य में दिनांक  11/08/2024 को न सीसीगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सारस जी एवम कर्मचारियों द्वारा नगर के सार्वजनिक क्षेत्रों में वाहन रैली निकाली गई। इसी क्रम में दिनांक 12/08/2024 को उत्कृष्ट शाला नैनपुर के छात्रों के साथ शाला प्रांगण में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया एवं दिनांक 13/08/2024 को नगर पालिका प्रांगण में अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी जी द्वारा समस्त कर्मचारियों एवं सर्वसाधारण को हर घर तिरंगा की अवधारणा को अपनाते हुए तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने और भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी जी पार्षद श्री नितिन ठाकुर जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सारस जी उप निरीक्षक श्री प्रेम चौटेल जी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes