नैनपुर
सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से
नैनपुर - स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका नैनपुर द्वारा 14 तारीख से लगातार पूरे नगर में स्वच्छता को लेकर गतिविधियां की जा रही हैं। उसी कड़ी में आज सुबह थाना परिसर नैनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी,नगर पालिका स्वच्छता सभापति निशा चंद्रोल, पार्षद राजा राम शर्मा, लक्ष्मी परते, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सत्येन्द्र तिवारी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल,सुजीत शुक्ला ,जुगल बघेल, देवेन्द्र मिश्रा, दिनेश रजक,एडवोकेट जंघेला,संगीता सोनी, के अलावा नगर पालिका से सुमित हरदहा ,यशवंत,रामगोहिया,प्रेम चोटेल,भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता,नगर पालिका कर्मचारी और थाना स्टाफ इन सभी की उपस्थिति में सफाई का कार्य किया गया।