गंजबासौदा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
2 12 24
हेडिंग यादव समाज मैदान में आई जिला बनाने के संबंध में
गंजबासौदा आज नगर में यादव समाज जिला बनाने के संबंध में मैदान में आई. जैसा कि यहां का जन समुदाय और जन प्रतिनिधि भी जानते और मानते है कि गंजबासौदा जिला बनाने के सारे मापदण्डों पर खरा उतरता है।
गंजबासौदा पश्चिम मध्य रेलवे दिल्ली मुम्बई का राजस्व और व्यापार की दृष्टि से सेन्ट्रलाइज श्रेष्ठ रेलवे स्टेशन और नगर है। इसी तरह चहुंओर सड़क मार्ग से केंद्रीय नगर है।
गंजबासौदा प्रगति केन्द्रित शहर है, करीब 300 से ज्यादा ग्राम व करीब तीन लाख से ज्यादा लोग सीधे सीधे और आवागमन, कृषि मंडी, ऐग्रिकल्चर, उद्योग, व्यापार, पुलिस व्यवस्था और न्यायालयीन व्यवस्था से जुड़े है। अप्रत्यक्ष रूप से यह संख्या बहुत ज्यादा है।
गंजबासौदा इकलौता ऐसा नगर होगा, जहां का गेहूँ, सोयाबीन और बहुमूल्य पत्थर व्यापार देश-प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक अंचल को पहचान दिलाता है।
यहां की कृषि मंडी प्रदेश भर में टैक्स और आवक के कारण 'ए' क्लास की पात्रता रखती है।
अंचल का उदयपुर, गमाखर पुरातात्विक महत्व और बेतवा नदी नौकायन पर्यटन की दृष्टिकोण से पर
प्रगति संभावना लिए और सुगम आवागमन, कच्चा माल, श्रमशक्ति और जल की उपलब्धता के कारण औद्योगिक विकास की संभावना वाला क्षेत्र है।
चूंकि सभी संभावनाओं से पूर्ण गंज बासौदा को कुरवाई, पठारी, त्योंदा, गुलाबगंज और नटेरन तहसीलों को परिसीमित कर जिला योग्य भौगोलिक ढांचे में रखकर जिला घोषित किया जा सकता है।
महोदय,
गंजबासौदा को जिला बनाने की मांग बरसों पुरानी है। चूंकि गंजबासौदा जिला बनने के सभी मापदंडों को पूरा करता है। अतः आप सबकी जनहित और विकास के लिए अनुशंसा अपेक्षित और परावर्तनीय है। गंजबासौदा के जिला बनाए जाने से न केवल शहर बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास के नये द्वार खुलने से रोजगार की संभावनाएं बनेंगी।