प्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने एम्स रायपुर का किया भ्रमण : NN81

Notification

×

Iklan

प्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने एम्स रायपुर का किया भ्रमण : NN81

15/12/2024 | दिसंबर 15, 2024 Last Updated 2024-12-15T05:07:40Z
    Share on

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार* 


*प्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने एम्स रायपुर का किया भ्रमण*

         


            

दुर्ग, 14 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आज प्रयास आवासीय विद्यालय के जीवविज्ञान संकाय में अध्ययनरत 140 विद्यार्थियों को एम्स रायपुर का भ्रमण कराया गया। जहां उन्हें अस्पताल की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। डिप्टी कलेक्टर  विजय ध्रुव ने बताया कि छात्रों को आपातकालीन सेवा, ऑपरेशन थियेटर, रेडियोलॉजी विभाग का भ्रमण कराते हुए आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और तकनीको से अवगत कराया गया। एक विशेष सत्र में छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में कैरियर बनाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी जानकारी डॉक्टरों और कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा दी गई।