Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महिला थानाध्यक्ष टूटे रिश्ते को बचाने का प्रयास रहा सार्थक : NN81

 *महिला थानाध्यक्ष टूटे रिश्ते को बचाने का प्रयास रहा सार्थक*


जिला संवाददाता आरके शर्मा



अंबेडकरनगर। जिले का महिला थाना इन दिनों बिछड़े जोड़ों को मिलाने और उनकी खुशियां लौटाने का अहम केंद्र बन गया है। यहां पति-पत्नी के आपसी विवादों की काउंसलिंग कर, परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से मामलों का समाधान किया जा रहा है।


महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी की कोशिशों से अब तक सैकड़ों ऐसे जोड़े, जो छोटी-छोटी बातों पर अलग होने का मन बना चुके थे, आपसी सहमति से सुलह कर चुके हैं। उनके इस प्रयास की जिलेभर में सराहना हो रही है।


महिला हेल्प डेस्क पर नई शादीशुदा जोड़े का विवाद सुलझाने के लिए पति-पत्नी को बुलाया गया।  महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा व सविता ने दोनों पक्षों की बात सुनी। आपसी मतभेद और गलतफहमियों के कारण संबंधों में दरार आ गई थी। टीम की मध्यस्थता और समझाइश के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से सुलह कर घर लौट गए।

महिला थाना के इस सकारात्मक प्रयास से न केवल परिवार बच रहे हैं बल्कि समाज में सौहार्द का संदेश भी फैल रहा है। यहां के स्टाफ का उद्देश्य यही है कि मामले थाने में ही सुलझें और परिवार फिर से खुशहाल जीवन जी सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes