सनम तेरी कसम' 9 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई, जिसने हर तरफ धूम मचा दी है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है: NN81

Notification

×

Iklan

सनम तेरी कसम' 9 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई, जिसने हर तरफ धूम मचा दी है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है: NN81

09/02/2025 | फ़रवरी 09, 2025 Last Updated 2025-02-09T10:17:00Z
    Share on

 Written By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99  


हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन स्टारर 'सनम तेरी कसम' 9 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है: 

साल 2016 में रिलीज हुई 'सनम तेरी कसम' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 9 साल बाद इस फिल्म को री-रिलीज किया गया है जो अब थियेटर्स में धूम मचा रही है। भले ही ये फिल्म 2016 में नहीं चल सकी हो, लेकिन अब इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने री-रिलीज होने के साथ ही दो दिन में 9 करोड़ कमा लिए हैं। इस रोमांटिक फिल्म को 7 फरवरी को री-रिलीज किया गया था, जिसकी कमाई ने सबको चौंका दिया है। खुद फिल्म की एक्ट्रेस मावरा होकेन भी फिल्म का जबरदस्त कलेक्शन देखकर हैरान हैं।  


नई-नवेली दुल्हनिया मावरा की खुशी का ठिकाना नहीं

मावरा होकेन ने भी सनम तेरी कसम की री-रिलीज को मिल रही प्रतिक्रिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें सिनेमाघरों में राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी 'सनम तेरी कसम' देखने वालों की भीड़ जमा है। इस फोटो में फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है। ये देखने के बाद पाकिस्तान में बैठी नई-नवेली दुल्हनिया मावरा की खुशी का ठिकाना नहीं रह गया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी खुशी जाहिर की है। 


हर जगह हाउसफुल चल रहा है

मावरा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'यह हैरान करने वाला है दोस्तों। मैंने सुना कि हम कुछ रिकॉर्ड्स बना रहे हैं। हर जगह हाउसफुल चल रहा है। आप सबका बहुत-बहुत शुक्रिया और बहुत सारा प्यार।' मावरा होकेन के पोस्ट से एक बात तो जाहिर है कि वह अपनी फिल्म को दर्शकों से मिल रहे रिस्पॉन्स को लेकर बेहद खुश हैं।