दिल्ली चुनाव नतीजों पर अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की गलत नीतियों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया : NN81

Notification

×

Iklan

दिल्ली चुनाव नतीजों पर अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की गलत नीतियों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया : NN81

08/02/2025 | फ़रवरी 08, 2025 Last Updated 2025-02-08T10:16:00Z
    Share on

 Reported By: NN81 @newsnation81tv

Written By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99   


अन्ना हजारे ने कहा मैंने पहले की कहा था अच्छे विचार आचार होना चाहिए , तभी मतदाता अपनाते हैं। पैसों के लिए शराब नीति लाए: 

दिल्ली चुनाव नतीजों पर अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की गलत नीतियों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा मैंने पहले की कहा था अच्छे विचार आचार होना चाहिए , तभी मतदाता अपनाते हैं। पैसों के लिए शराब नीति लाए। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 2013 में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। इसी आंदोलन से अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में आ गए थे। अब अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर शराब के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने और सत्ता और पैसे से प्रभावित होने का आरोप लगाया।रुझानों में केजरीवाल दिल्ली चुनाव हारते दिखाई दे रहे थे। ऐसे में अन्ना हजारे ने कहा  मैंने हमेशा कहा है कि एक उम्मीदवार का आचरण और विचार शुद्ध होना चाहिए। उसका जीवन दोष रहित और त्याग से भरा होना चाहिए। इन गुणों के कारण मतदाताओं का उन पर भरोसा बना रहता है। मैंने यह बात (अरविंद केजरीवाल को) बताई लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और अंत में उन्होंने शराब पर ध्यान केंद्रित किया। यह मुद्दा क्यों उठाया गया? वे पैसे और सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं


भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत

 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। दोपहर 12:40 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार 48 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे थे। वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही थी। कांग्रेस के लिए एक बार फिर खाता खोलना मुश्किल दिख रहा है।


अन्ना हजारे के आंदोलन से ही  रखी गई थी AAP की नींव 

 आम आदमी पार्टी की नींव अन्ना हजारे के आंदोलन से ही रखी गई थी। 2013 में अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन से अरविंद केजरीवाल कुमार विश्वास और मनीष सिसोदिया जैसे नेता निकले और सभी ने मिलकर आम आदमी पार्टी बनाई।