मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर चुना गया है। उन्होंने इस बार के चुनाव में मुस्तफाबाद सीट से जीत दर्ज की है: NN81

Notification

×

Iklan

मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर चुना गया है। उन्होंने इस बार के चुनाव में मुस्तफाबाद सीट से जीत दर्ज की है: NN81

27/02/2025 | फ़रवरी 27, 2025 Last Updated 2025-02-27T13:00:20Z
    Share on

 Reported By: NN81 @newsnation81tv 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99  


डिप्टी स्पीकर के लिए उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखा था:

दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर चुना गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा था। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रस्ताव को समर्थन दिया था। वहीं दिल्ली विधानसभा में वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता स्पीकर हैं। मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली की सियासत में अनुभवी नेता माने जाते हैं। वह करावल नगर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि, इस बार वो मुस्तफाबाद सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के आदिल अहमद खान को 17 हजार से अधिक वोट से शिकस्त दी थी।