बेलपान शिव ईश्वर धाम तिलमनिहा आश्रम में सेवा समिति का हुआ गठन: NN81

Notification

×

Iklan

बेलपान शिव ईश्वर धाम तिलमनिहा आश्रम में सेवा समिति का हुआ गठन: NN81

11/03/2025 | मार्च 11, 2025 Last Updated 2025-03-11T06:26:57Z
    Share on

 Reported By: Madanlal Barman 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99 


बेलपान शिव ईश्वर धाम तिलमनिहा आश्रम में सेवा समिति का हुआ गठन: 

उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत जुड़वानी के ग्राम बेल्हा के समीप पहाड़ी गुफा पर 1 वर्ष पूर्व भगवान भोलेनाथ,  वहां के पुजारी को स्वप्न देकर शिवलिंग के रूप में प्रगट हुए वहीं दूसरी तरफ गुफा में मां आदिशक्ति विराजमान हैं।पुजारी ने वहां जा कर देखा हो भगवान शिव की छोटी सी शिवलिंग  की प्रतिमा पाया आसपास के  लोगों को जानकारी दी आसपास के लोग एवं क्षेत्रवासी पहुंचकर दर्शन किए और 22 जनवरी 2024 को जब भगवान श्री राम जी का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हो रहा था उसी दिन 22 जनवरी को  यहां पूजा पाठ , शिवलिंग की स्थापना की गई तभी से बेलपान शिव ईश्वर धाम तिलमनिहा आश्रम पड़ा,दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचने  लगे,और समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम होते रहे, और वही संतों का आना-जाना भी लगा रहता है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीमद् भागवत पुराण का भी आयोजन किया गया 

एवं 10 मार्च 2025 को आसपास सभी गांव के लोग एकत्रित होकर बैठक किये बैठक के दौरान बेलपान शिव ईश्वर धाम तिलमनिहा सेवा समिति का गठन किया गया और यह निर्णय लिया गया की अब आगे जो भी धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ अनुष्ठान होगे ,सेवा  समिति के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं बैठक की दौरान अमलेश्वर धाम के संत का भी आगमन हुआ। 

भगवान भोलेनाथ शिवलिंग की प्रतिमा का आकार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्ची भक्ति भाव के साथ आते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।