एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का किया गया आयोजन: NN81

Notification

×

Iklan

एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का किया गया आयोजन: NN81

25/03/2025 | मार्च 25, 2025 Last Updated 2025-03-25T14:23:55Z
    Share on

 Reported By: Krishna Kumar

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99  


एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का किया गया आयोजन:

सूरजपुर छत्तीसगढ़ 25 मार्च 2025/सूरजपुर आज जिला मुख्यालय सूरजपुर के ऑडिटोरियम में एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजनांतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला सह कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य  एवम कलेक्टर एस जयवर्धन की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिले के कृषि विभाग एवं सम्बद्ध विभाग पशुधन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभाग  अंतर्गत शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा भी किसानों को फसल और पशु सम्बंधी बीमारियों, अधिक पैदावार के लिए अपनाए जाने वाले उपायों सहित कृषि उत्पादकता बढ़ाने सम्बंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों द्वारा कीटनाशकों के जरूरत से ज्यादा मात्रा में प्रयोग के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कीटों से रोकथाम के लिए प्रयोग किए जा रहे नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।

कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस मेला में अखिल भारतीय समन्वित मधुमक्खी पालन एवं परागण सहायक कीट अनुसंधान परियोजना एवम उद्यान विभाग के स्टॉल का प्रदर्शन किया गया। साथ ही निशुल्क बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर, प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना अंतर्गत एनएफडीपी पोर्टल पर मत्स्य किसानों हेतु वृहद पंजीकरण कैंप का आयोजन भी किया गया। साथ ही इस अवसर पर ड्रिप सिंचाई सहित कृषि के उन्नति के लिए जानकारी मुहैया करने हेतु स्टॉल का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मधुमक्खी पालन के दौरान उपयोग की जा रही तकनीकों और सावधानियों के बारे में बताया गया। साथ ही कृषि की नवीन तरीकों, फसलों को विभिन्न किस्मों, सिंचाई के पद्धतियों सहित अन्य जानकारियां प्रदान की गई।

इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मरावी ने सभा में किसानों को कृषि में लाभान्वित करने के लिए इस तरह के मेले के आयोजन को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए किसान हित के लिए बेहद आवश्यक कहा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रम से किसान कृषि की पैदावार बढ़ाने के उपायों, नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य शासन किसानों को नवीन कृषि पद्धति अपनाने और फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, सुकर पालन जैसे व्यवसाय से भी जुड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी सरकार लोगों को विभिन्न योजनाओं के जरिए सहायता प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर एस जयवर्धन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का निदान करना है। इसके लिए जरूरी है कि अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसानों के मध्य सूचनाओं का आदान प्रदान होते रहे। उन्होंने सभी किसानों से अनुरोध किया कि सभी किसान शत प्रतिशत रूप में अग्रिस्टेक में पंजीयन कराएं। इस दौरान उन्होंने सभी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने आधार कार्ड को अवश्य रूप से अद्यतन कराएं। उन्होंने बताया कि शासन की सभी योजनाओं के लिए आधार कार्ड आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी किसान फसलों की पैदावार बढ़ाने, कीटनाशकों का प्रयोग  लिए कृषि के सही तरीकों को सीखें और अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म लक्ष्यों का निर्धारण करें।


इस अवसर पर उपसंचालक कृषि सुश्री संपदा पैकरा द्वारा किसान मेला में लगाए गए स्टालों और  उनके माध्यम से दी जा रही जानकारी के बारे में बताया

इस दौरान उन्होंने मिट्टी परीक्षण के अनुसार कीटनाशकों का प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि कीटनाशकों के अन्धाधुंध प्रयोग से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। इसके कारण किसान  भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। न केवल उन्हें स्वास्थ्य समस्या से गुजराना पड़ता है बल्कि उनकी पैदावार भी प्रभावित होती है।