भाजपा की परिषद गिराने के षड्यंत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष की अहम भूमिका बनी नगर में चर्चा का विषय क्या संगठन चाहेगा अपनी ही परिषद को गिराना? - NN81

Notification

×

Iklan

भाजपा की परिषद गिराने के षड्यंत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष की अहम भूमिका बनी नगर में चर्चा का विषय क्या संगठन चाहेगा अपनी ही परिषद को गिराना? - NN81

30/06/2025 | जून 30, 2025 Last Updated 2025-06-30T04:41:57Z
    Share on


संजू नामदेव खिरकिया। 

विगत कई दिनों से नगर परिषद में चल रहे घटनाक्रम को लेकर नगर में जोर शोरो से चर्चा होना शुरू हो गई है। आपको बता दे 15 में से 10 पार्षद बागी हो गए है और इन बागी पार्षदों का नेतृत्व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्ष की सक्रियता चर्चा नगर में चर्चा का विषय बन गईं है। सूत्री से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुछ भाजपा नेताओं के साथ पार्षदो के घर घर जाकर भाजपा की ही नगर परिषद की अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों से बागी होने व अविश्वास के लिए आवेदन पर हस्ताक्षर करवाते नजर आए यही नहीं मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष भाजपा पूर्व मंत्री कमल पटेल व भोपाल से आए बड़े नेताओं के पास भी बागी पार्षदों का नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए। 

क्या संगठन चाहेगा अपनी ही परिषद को गिराना

आम भाजपाई कार्यकर्ताओ में चर्चा है की क्या भाजपा संगठन के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष अपनी ही परिषद को गिराने के लिए दौड़ भाग कर रहे है क्या भाजपा संगठन ही अपनी पार्टी की चुनी हुईं महिला अध्यक्ष के खिलाफ कुछ पार्षदो को तैयार करके अविश्वास लाना चाहता है क्या जिला अध्यक्ष के कहने पर मंडल अध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों को बागी कर रहे है 

इन सब चर्चाओ से भाजपा में एक बड़े षड़यंत्र की बू आ रही है। भाजपा एक संस्कारी व अनुशासित पार्टी की क्षवि दर्शाती है लेकिन खिरकिया मंडल अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से साबित होता है की भाजपा संगठन ही भाजपा की चुनी हुईं महिला अध्यक्ष के खिलाफ षड़यंत्र का ताना बाना बुन रही है। कांग्रेस ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है की भाजपा के अंदर खाने में सब ठीक नहीं है ज़ब भाजपा संगठन ही भाजपा की महिला अध्यक्ष का सम्मान नही कर पा रहा है कांग्रेस प्रवक्ता अनुरूप बायवर ने कहा है संस्कार का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा की पोल खुल गईं है भाजपा में संगठन ही चुनी हुईं अध्यक्ष को हटाना चाह रहा है बायवर ने आरोप लगाया है की मंडल अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष व संगठन ने निर्देश दिए है की पार्षदो को बागी करो और अध्यक्ष को हटाओ।

इनका कहना 

विकास के कार्य को लेकर नगर पालिका के पार्षदों मुुझ से आकर मिले उनकी शिकायत थी हमारे वार्डो मे विकास कार्य नही हो रहा है आप नगर पालिका अध्यक्ष को समझाइश दे की हमारे वार्डों मे विकास कार्य हो जो हमने चुनाव के दौरान वार्ड वासियों को आश्वासन दिया वह पूरा हो उक्त मामले को संज्ञान मे लेकर मेरे द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी गई। 

राजेश वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरदा।

उक्त मामले को लेकर पार्षद मेरे पास आए थे मेरे द्वारा पार्षद एवं अध्यक्ष को समझाइश दी परंतु वह नहीं समझे इस मामले को जिला अध्यक्ष के संज्ञान में डाल दिया  अंतिम निर्णय संगठन का होगा जो संगठन तय करेगी। 

संजू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष खिरकिया 

मंडल अध्यक्ष का काम पूरे मंडल के 40-50 गाँवों और वहाँ के कार्यकर्ताओं की भावना को समझना और संगठन को मजबूत करना होता है नगर परिषद के अंदर क्या हो रहा है, वह मुख्य रूप से पार्षदों का विषय है इस पर मंडल अध्यक्ष को सीधा हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए 12 भाजपा पार्षद हैं और 3 कांग्रेस के, ऐसे में इस समय अगर हम अपने ही चुने हुए अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं तो इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचेगा और व्यापारी वर्ग और आम जन का भी भरोसा कमजोर होगा। इसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा, और नुकसान भी बड़ा होगा पार्षद अपने दायित्व निभाएं, मंडल अध्यक्ष संगठन की बड़ी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। अगर आगे रहकर मंडल अध्यक्ष अपने ही पार्टी के अध्यक्ष को हटाने के लिए हस्ताक्षर करवा रहे हैं तो यह गलत है। 

भविष्य की मजबूती इसी में है कि हम अपनी गलतियों से सीखें, लेकिन अपने लोगों को साथ लेकर चलें।

सन्तोष कलम, पूर्व मंडल अध्यक्ष खिरकिया।