"मन की बात सामाजिक सम्मेलन" ग्राम पतोरा में संपन्न झेरिया गाड़ा देवदास समाज ने सामाजिक एकता और जागरूकता को दी नई दिशा - NN81

Notification

×

Iklan

"मन की बात सामाजिक सम्मेलन" ग्राम पतोरा में संपन्न झेरिया गाड़ा देवदास समाज ने सामाजिक एकता और जागरूकता को दी नई दिशा - NN81

03/06/2025 | जून 03, 2025 Last Updated 2025-06-03T06:01:42Z
    Share on


पतोरा (दुर्ग), 1 जून — छत्तीसगढ़ झेरिया गाड़ा देवदास समाज, जिला दुर्ग द्वारा सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "मन की बात सामाजिक सम्मेलन" का आयोजन रविवार को ग्राम पतोरा में किया गया। सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज को एक सूत्र में बांधने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, आपसी सौहार्द व संगठन को मजबूत करने तथा समाज को नई दिशा देने पर चर्चा की गई। सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों ने समाज की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की योजनाओं और विकास के लिए आवश्यक कदमों पर अपने विचार रखे।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:


देवशरण नाग (प्रदेशाध्यक्ष, झेरिया गाड़ा देवदास समाज)


कीर्ति नायक (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन)


खेमलाल देशलहरें (जनपद सभापति)


भुनेश्वर साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत पतोरा)


देवचरण कौशल (उपसरपंच)


सुंदर कुलदीप (पूर्व प्रांताध्यक्ष)


लक्ष्मी नाग (महिला प्रांताध्यक्ष)


मेघनाथ कुंभकार, छगन तांडव, सुमित देवदास, परसराम देवदास, विजय देवदास, रमेश सूर्यवंशी, राकेश रावना, मुकेश देवदास, खिलावन देवदास, रविशंकर देवदास, कमलेश देवदास, महेंद्र देवदास, गायत्री देवदास, राधिका देवदास, अनीता रावना, रोशन देवदास, हिंछा राम देवदास, पारस रामजी, एवं गिरधारी टांडिया।



सभी वक्ताओं ने समाज को सशक्त, संगठित और प्रगतिशील बनाने हेतु सहयोग और एकता के महत्व पर जोर दिया। सम्मेलन में यह संदेश दिया गया कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब सभी वर्ग मिलकर सकारात्मक बदलाव के लिए एकजुट हों।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, समाज के युवा, महिलाएं एवं विभिन्न जिलों से आए समाजजन उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।