प्राचार्य की विदाई के समय भावुक हुए छात्र छात्राएं, गोड़पेडरी हाई स्कूल में समारोह का आयोजन - NN81

Notification

×

Iklan

प्राचार्य की विदाई के समय भावुक हुए छात्र छात्राएं, गोड़पेडरी हाई स्कूल में समारोह का आयोजन - NN81

26/06/2025 | जून 26, 2025 Last Updated 2025-06-26T09:30:51Z
    Share on


पाटन। शासकीय हाई स्कूल गोडपेंद्री में पदस्थ प्राचार्य एसके टिकरिया का सेवानिवृत्ति के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।इस आयोजन में गांव के प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे । पहली मर्तबा यह देखा गया है कि एक प्राचार्य के विदाई के समय वहां पर पढ़ने वाले बच्चे काफी भावुक दिखे। इसके अलावा यहां से पढ़कर जो  निकल चुके हैं वह बच्चे भी इस विदाई समारोह में शामिल हुए और प्राचार्य संजय टिकरिहा को अपनी तरफ से विदाई का गिफ्ट भी दिया।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर संजय टिकरिहा के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उनके कार्यकाल में हाई स्कूल में काफी बच्चों ने अच्छे अंक लाकर  विद्यालय व गांव को गौरवान्वित भी किया है। सामरोह  में प्रमुख रूप से ग्राम के सरपंच तोरण साहू ,पप्पू गायकवाड सहित ग्राम के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।