समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण - NN81

Notification

×

Iklan

समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण - NN81

05/07/2025 | जुलाई 05, 2025 Last Updated 2025-07-05T08:30:59Z
    Share on


संजू नामदेव खिरकिया। नगर के समाजसेवी एवं पत्रकार स्व. अशोक विश्वकर्मा (सर) की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनकी पुण्यतिथि को सेवाभाव से मनाया गया। उनके पुत्र अंकुश विश्वकर्मा एवं स्नेहीमित्रो द्वारा प्रतिवर्ष पुण्यतिथि के अवसर पर अस्पताल में  मरीजो एवं गरीब बस्तियों में पहुंचकर सेवा की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को उनकी स्मृति में स्नेहीजनो द्वारा बनाए गए अशोक सर क्लब के सदस्यों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजो फल, दूध, बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही निचली व गरीब बस्तियों में निवासरत छोटे छोटे बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी गयी। प्रतिवर्ष अलग अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाता है। समाजसेवी स्व. अशोक विश्वकर्मा को नगर में सर के नाम से पहचाना जाता था। वे नगर में लोगो की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। जब भी किसी को कोई मदद की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा आगे आकर लोगो के कार्य कराते थे। जिसके चलते उनके स्नेहीजनो द्वारा सर की उपाधि देकर सर कहकर ही संबोधित किया जाता था। प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में पुण्यतिथि पर सेवा कार्य किया जाता है। इस वर्ष भी क्लब के सदस्यो द्वारा यह पुनीत कार्य किया गया। इस दौरान अंकुश विश्वकर्मा, संदीप भदौरिया, राकेश खरका, संजू नामदेव सौरभ विश्वकर्मा, महेश तोमर, कृष्णकांत सोनी, लोकेश यादव, गबरा तिवारी,साजिद खान, मुकेश भैसारे, हरप्रीत दुआ, शाहरूख मंसूरी व अन्य युवा साथी मौजूद थे।