राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश जिला पंचायत परिसर में रोपित किए बादाम के पौधे - NN81

Notification

×

Iklan

राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश जिला पंचायत परिसर में रोपित किए बादाम के पौधे - NN81

12/07/2025 | जुलाई 12, 2025 Last Updated 2025-07-12T10:47:49Z
    Share on

कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 






छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम  रमेन डेका ने आज जिला पंचायत परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बादाम के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। साथ ही लगाए गए पौधे को सजीव बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने की बात कही। 

एक पेड़ माँ के नाम अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है।

पेड़ पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अनमोल उपहार है।