नशे से, दूरी है जरूरी अभियान के तहत नशे को कहें ,ना, हस्ताक्षर के माध्यम से नईसराय पुलिस ने लोगों को किया जागरूक - NN81

Notification

×

Iklan

नशे से, दूरी है जरूरी अभियान के तहत नशे को कहें ,ना, हस्ताक्षर के माध्यम से नईसराय पुलिस ने लोगों को किया जागरूक - NN81

24/07/2025 | जुलाई 24, 2025 Last Updated 2025-07-23T18:57:29Z
    Share on


संवाददाता प्रदीप शाक्य 

तहसील नई लसराय 

जिला अशोकनगर (म.प्र.)

उप पुलिस महा निरीक्षक /पुलिस अधीक्षक अशोकनगर विनीत जैन द्वारा  जिले में लोगों को नशे से दूर करने के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान 

आज दिनांक 23.07.2025 को नईसराय पुलिस मुख्यालय पर जारी अभियान नशे से दूरी है जरूरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर एवं एस डी ओपी चंदेरी के मार्गदर्शन में थाना नईसराय पुलिस द्वारा बस स्टैंड नईसराय डुंगासरा रोड पर आमजन द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो व नशा मुक्ति हेतु जनजागरूकता वीडियो को सार्वजनिक स्थानों पर दिखाया एवं  सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार किया गया 

साथ ही शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं द्वारा तैयार किए  पेंटिंग का प्रचार प्रसार कर जन जागरूकता का संदेश दिया गया अभियान के अंतर्गत  पुलिस के समस्त थाना  क्षेत्रों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को नशे से दूर रखना, नशा करने वालों को समझाइश देना तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति एक मजबूत संदेश देना है।  अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों, बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनसंवाद, पंपलेट वितरण, वीडियो प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शन जैसे माध्यमों से जागरूकता फैलाई गई 

उपरोक्त कार्यक्रम में उप निरीक्षक पुनीत दीक्षित, सऊनि विद्याराम कुशवाह, सऊल अपेक्षित रघुवंशी,पर आर अशोक सिंह रघुवंशी, प्रआर वेद प्रकाश तिवारी, प्रआर तूफान सिंह, आर हरि लोधी , आर अनिल धाकड़ आर वीरेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही