Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में होगा संगठन का विस्तार: अखिल क्षत्रिय महासभा की समीक्षा बैठक मैं लिया गया फैसला। NN81


click to watch NN81 LIVE TV

संवाददाता, सिद्धार्थ सिंह पालीवाल, लखनऊ उत्तर प्रदेश


अखिल क्षत्रिय महासभा के सरोजनीनगर बाग नं0 3, रतन सिंह मार्केट में स्थित कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अखिल क्षत्रिय महासभा द्वारा संगठन व समाज के प्रति किये गये कार्यो की समीक्षा करना तथा संगठन को और कैसे पूरे भारत में बढाया जाय तथा लोगो की समस्याओं को कैसे संगठन की मदद से दूर किया जा सकता है इस पर भी विचार विमर्श किया गया। 

अखिल क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति कुमार सिंह ने सबसे पहले महाराणा प्रताप के चित्र पर मार्ल्यापण किया इसके बाद दीप जलाकर समीक्षा बैठक का शुभारम्भ किया गया।  



अखिल क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय संरक्षक विनोद सिंह ने कहा कि हमारे संगठन को आज 3वर्ष पूरे हो गये है। इन तीन वर्षो में संगठन द्वारा क्या क्या काम किया गया है तथा संगठन में अभी और किन मूलभूत सविधाओं की जरूरत है जिससे संगठन शीघ्रातिशीघ्र पूरे देश में क्षत्रिय समाज की आवाज बुलंद कर सके। आज की समीक्षा बैठक का प्रमुख उद्देश्य इन तीन वर्षाे में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किये गये संगठन के प्रति किये योगदान की समीक्षा करना है। हमारा संगठन पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में अपने अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष बना चुका है। सभी जिलो में हमारी कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में संगठन को बढाने के बाद संगठन का पूरा ध्यान अब बिहार में संगठन की जड़ो को मजबूत करने पर है जिसकी शुरूवात हो चुकी है। आज की यह समीक्षा बैठक हमारी अखिल क्षत्रिय सभा के विस्तार में काफी सहायक सिद्ध होगी। 

इस दौरान बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रति कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुंवर विनोद सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अमित सिंह, डा0 सोमेश सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रणवीर सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, कालिका सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, भानू सिंह, मनमोहन सिंह, समेत दर्जनो प्रदेश व अन्य प्रदेशों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes