योगी सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा,14 लाख से अधिक कर्मचारियों का बोनस और चार फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता :NN81

Notification

×

Iklan

योगी सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा,14 लाख से अधिक कर्मचारियों का बोनस और चार फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता :NN81

03/11/2023 | November 03, 2023 Last Updated 2023-11-03T09:33:24Z
    Share on

 *राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी:योगी सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा,14 लाख से अधिक कर्मचारियों का बोनस और चार फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता* 


लखनऊ।राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है।योगी सरकार ने तोहफे के रूप में बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ता देगी।बोनस के रूप में 6908 रुपये मिलेगा। बता दें कि इसका फायदा यूपी के 14 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा।



योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने की घोषणा की है।अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस,सभी राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह चार फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।भत्ते से योगी सरकार के खजाने पर हर माह लगभग 300 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा।बोनस की राशि अधिकतम सात हजार रुपए हो सकती है।अराजपत्रित कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपये बोनस मिल सकता है।प्रदेश में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या लगभग 14.82 लाख है।


बता दें कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी। अब योगी सरकार भी राज्य कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है।महंगाई भत्ता देने की घोषणा पर राज्य कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।डीए वृद्धि का लाभ लगभग 10 लाख राज्य कर्मचारियों, आठ लाख शिक्षकों और पेंशनरों को मिलेगा।


ब्यूरों रिपोर्ट NEWS NATION 81 के लिए सत्येन्द्र कुमार झाँसी