पालकी में निकले भगवान सत्यनारायण : NN81

Notification

×

Iklan

पालकी में निकले भगवान सत्यनारायण : NN81

21/11/2023 | November 21, 2023 Last Updated 2023-11-21T15:34:47Z
    Share on

 *पालकी में निकले भगवान सत्यनारायण, खाटू श्याम दरबार भी रहा शामिल*

*राठौर समाज का अन्नकूट महोत्सव संपन्न, शोभायात्रा में सफेद-केसरिया परिधान में शामिल हुए समाजजन*  


धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 




धार। सकल पंच राठौर समाज का पांच दिवसीय अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर में भगवान श्री सत्यनारायण की शोभायात्रा का पालकी में नगर भ्रमण हुआ। भगवान की शोभायात्रा में राठौर समाज के महिला-पुरुष केसरिया और श्वेत वस्त्र धारण करके पुरुष वर्ग लाल पगड़ी पहनकर शामिल हुए। सुबह साढ़े 12 बजे उटावद दरवाजा स्थित धर्मशाला से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। देर रात अन्नकूट महोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान खाटू श्याम का दरबार भी शामिल था।

विशाल शोभायात्रा निकली

आंवला नवमीं पर सत्यानारायण मंदिर उटावद दरवाजा धार से एक विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से प्रात: साढ़े 12 बजे शुरु हुई, जो नगर के परंपरागत प्रमुख मार्गों से होती पुन: धर्मशाला पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नेतृत्व अन्नकूट महोत्सव के अध्यक्ष हरीश भेरूलाल राठौर, समाज अध्यक्ष गिरीश राठौर सेनापति, नवयुवक मंडल अध्यक्ष चयन राठौर, निर्माण समिति अध्यक्ष सन्नी राठौर, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम राठौर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य मौजूद थे।  शोभायात्रा का नगर के विभिन्न समाज बंधुओं ने अनेक मंचों द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष श्याम राठौर ने किया।


जिलेभर से रही समाजजनों की उपस्थिति

अन्नकूट महोत्सव में धार नगर सहित जिलेभर से राठौर बंधु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगर में अनेक मंचों से स्वागत भी किया गया। नगर के विभिन्न चौराहों पर समाज बंधुओं एवं अन्य समाज के बैनर तले बंधुओं ने भी शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई। वहीं सत्यनारायण भगवान के पुन: नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को करने की घोषणा भी की गई।

महाआरती के पूर्व हुई बोली

चल समारोह समापन के पश्चात समाज की धर्मशाला में समाजजनों द्वारा बोलियां लगाई गई। जिसमें ध्वज और हार व भगवान की पौशाख की बोली अश्विन गिरीश राठौर ने ली। छप्पन भोग की बोली का लाभ नवयुुवक मंडल अध्यक्ष चयन राठौर तोरनोद वालों ने लिया। महाआरती की बोली का लाभ अन्नकूट अध्यक्ष हरीश भेरूलाल राठौर ने लिया