देव उठनी ग्यारस पर प्राचीन श्रीनाथजी की हवेली में तुलसी विवाह का भव्य आयोजन : NN81

Notification

×

Iklan

देव उठनी ग्यारस पर प्राचीन श्रीनाथजी की हवेली में तुलसी विवाह का भव्य आयोजन : NN81

21/11/2023 | November 21, 2023 Last Updated 2023-11-21T15:31:42Z
    Share on

 देव उठनी ग्यारस पर प्राचीन श्रीनाथजी की हवेली में तुलसी विवाह का भव्य आयोजन


ग्यारस के मुहूर्त में तुलसी विवाह एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी



नगर में प्राचीन श्रीनाथजी की हवेली में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य तुलसी विवाह का आयोजन किया जा रहा है। हवेली के प्रमुख सत्यनारायण कमरिया,प्रवक्ता राजू चोरसिया, कृष्णा सोनी एवम मुकेश पोरवाल ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि  कार्तिक सुदी एकादशी दिन गुरुवार 23 नवंबर 2023 को


एकादशी के पावन पर्व पर तुलसी विवाह का आयोजन हवेली में किया जा रहा है। इस अवसर पर वर पक्ष के लिए श्री दिनेश सो. ज्योति सोनी  मेहतवाड़ा वाले एवं वधू पक्ष में श्री लीलाधर जी सो गीता बाई वशिष्ठ मनोरथी बने हैं।  उन्होंने आगे बताया कि 23 नवंबर 2023 को प्रातः 9:30 बजे मंडप, सायंकाल 6:30 बजे वर निकासी एवं रात्रि 8:00 बजे द्वार पूजन एवम आरती संपन्न होगी। प्रथम दर्शन रात्रि 10:30 बजे, द्वितीय दर्शन रात्रि 12:00 बजे तृतीय दर्शन रात्रि 1:30 बजे चतुर्थ दर्शन प्रातः 3:00 बजे मंगला दर्शन एवं आरती प्रातः 4:00 बजे श्रृंगार एवं शुभ लग्न प्रातः 5:00 बजे राजभोग एवं विदाई प्रातः 8:00 बजे संपन्न होगा।


 

समिति ने सभी वैष्णव जनों से तुलसी विवाह में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया है।