विकसित भारत 2047 पर ग्रीन फील्ड कॉलेज मैं धर्मेन्द्र गौतम ने सम्बोधित किया : NN81

Notification

×

Iklan

विकसित भारत 2047 पर ग्रीन फील्ड कॉलेज मैं धर्मेन्द्र गौतम ने सम्बोधित किया : NN81

24/12/2023 | December 24, 2023 Last Updated 2023-12-24T05:53:41Z
    Share on

 विकसित भारत 2047 पर ग्रीन फील्ड कॉलेज मैं धर्मेन्द्र गौतम ने सम्बोधित किया।


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी



आष्टा-  विकसित भारत 2047 के सम्बंध मैं ग्रीन फील्ड कॉलेज आष्टा मैं 23 दिसम्बर2023 को 3संस्था डायरेक्टर धर्मेन्द्र गौतम ने सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के सम्बंध मैं अपने विचार छात्रों के साथ साझा किए।


धर्मेन्द्र गौतम ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।इस संकल्प मैं आर्थिक, सामाजिक,पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न क्षेत्रों को इसमे शामिल किया गया है।

भारत को 2047 तक लगभग 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के  साथ वैश्विक शक्ति बनाना है।यह तभी संभव है

जब हम सभी का कार्यबल इसमे शामिल होगा।


अर्थव्यवस्था उतनी ही द्रुत गति से गति करेगी।  हमारे देश की आबादी का 55 से 60 प्रतिशत आबादी युवा वर्ग है।इसलिए अगर सोचा जाए तो हम भारतीय  भारत की एक विशालतम अर्थव्यवस्था के संकल्प को पूरा कर सकते है।हमारे देश मे अपार अवसर एवम संसाधन है ।


कार्यक्रम मे नसीम अली, साजिद मंसूरी ,वीरेंद्र उपाध्याय, सुरेश कुशवाह ,पुरुषोत्तम शर्मा,अनिल विश्वकर्मा, राजकुमार परमार, सुरेन्द्र मेवाड़ा ,नीलेश परमार ,सतीस मेवाड़ा, दिव्या जैन, पूजा वर्मा, खुशबू जैन,अन्नपूर्णा, प्रियंका पटवा पूजा मेवाड़ा एव सभी छात्र छात्राएं सामिल हुए।