भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस सांसद का किया पुतला दहन : NN81

Notification

×

Iklan

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस सांसद का किया पुतला दहन : NN81

10/12/2023 | December 10, 2023 Last Updated 2023-12-10T04:53:31Z
    Share on

 *भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस सांसद का किया पुतला दहन*


*कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़- निलेश भारती*



धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 





धार। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी 6 दिसंबर से चल रही है। अब तक उनके पास से 210 करोड़ रुपये कैश मिल चुके हैं, जो अब तक इस तरह के छापों में बरामद हुई सबसे बड़ी नकद राशि है। नोटों के बंडल अभी भी इतनी बड़ी तादाद में मिल रहे हैं कि उनकी गिनती के लिए कई मशीनें मंगानी पड़ी है। इस घटना से एक बार फिर ये साबित हो गया है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है और कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। कांग्रेस अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश से भ्रष्टाचारियों के खात्मे की गारंटी हैं। इन भ्रष्टाचारियों से जनता की कमाई की पाई-पाई तो वसूल की जाएगी साथ ही इन्हें जेल भी जाना पड़ेगा। धार मोहन टॉकीज चौराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस सांसद का विरोध कर पुतला दहन किया। 

जिला उपाध्यक्ष निलेश भारती व विश्वास पांडे ने कहा की धीरज साहू के ठिकानों से 210 करोड़ रुपये तो मिल चुके हैं, यह आंकड़ा कहां तक पहुंचेगा इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि गिनती अभी जारी है। जब कांग्रेस के एक सांसद के पास इतनी नकदी हो सकती है, तो कांग्रेस के पास तो ऐसे बहुत से सांसद हैं, उन सभी के पास कितना पैसा होगा? इस हिसाब से गांधी परिवार देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी परिवार साबित हो जाता है। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान की जो फ्रेंचाइज धीरज साहू के पास थी, वहां से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। 

इस दौरान पूर्व संसाद श्रीमती सावित्री ठाकुर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष  नीलेश भारती, विश्वास पांडे,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर,नीलेश अग्रवाल, भाजपा नेता मुकेश परमार,अनिल जैन बाबा,ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी,सन्नी राठौर,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, मंडल महामंत्री राजेश डाबी, पुरुषोत्तम चौहान,जयराज देवड़ा, सोनिया राठौर,अंकित जैन,राजेंद्र राठौर, विवेक गौड़, हुकुम लश्करी,अंकित जैन,देवेन्द्र रावल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बादल मालवीय,करण पटेल,महेश तुलसीराम बोड़ाने, अनिल गेहलोत, कैलाश पिपलोदिया,राजेश चौहान,विष्णु राठौर ,मुन्नालाल राठौर  गोल्डी चौहान,मोईन खान,शफीकजमा खान,शरीफ खान,कमलेश बिजवा, बलवीर सिंह होंडा, टोनी ठाकुर,चेतन शास्त्री,उमेश हांडीवाला,अनिल राठौड़,उमेश चौहान,  घनश्याम सौलंकी, कुंदन भुरिया,राहुल परमार सहित नगर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।