गणतंत्र दिवस पर JRC मैदान नैनपुर में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके रही उपस्थित : NN81

Notification

×

Iklan

गणतंत्र दिवस पर JRC मैदान नैनपुर में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके रही उपस्थित : NN81

27/01/2024 | January 27, 2024 Last Updated 2024-01-27T06:03:56Z
    Share on

 लोकेशन - नैनपुर

जिला - मंडला/एमपी

संवाददाता - सत्येन्द्र तिवारी न्यूज़ नेशन 81के लिए

9399424203


गणतंत्र दिवस पर JRC मैदान नैनपुर में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके रही उपस्थित



नैनपुर -  नैनपुर में गणतंत्र दिवस समारोह   हर्षोल्लास से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर नैनपुर के JRC मैदान में नगर पालिका परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नैनपुर के विभिन्न स्कूलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। एवं विजयी हुए स्कूलों को पुरस्कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी के द्वारा ध्वज फहराकर एवं रंग बिरंगे बैलून हवा  में  छोड़ कर की। कार्यक्रम में मंडला विधायक एवं कैबिनेट पीएचई मंत्री श्रीमती संपत्तियां उइके उपस्थित रही साथ ही पूर्व विधायक देव सिंह सैयाम, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण पंजवानी, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू लता वैष्णव, सीएमओ प्रेम चौटेल, पाषर्दगढ़, शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे तो वहीं नगर की जनता से मैदान भरा रहा।