प्रवीण कुमार
कटघोरा, छत्तीसगढ़
उपजेल कटघोरा में मनाया गया गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व जेल में कैदियों को गणतंत्र राष्ट्र का दिया संदेश
आज राष्ट्र के गणतंत्र के इस पावन दिवस को हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। एक ओर जहां भारत अपने पहचान को पूरे विश्व में नए भारत की नई आगाज के रूप में प्रदर्शित कर रही है।
वही दूसरे ओर भारत का हर एक नागरिक अपनी जिम्मेदारी से देश के सशक्त और समृद्ध विकास की गंगा बहाने के किए निरंतर तत्पर है। आज 26 जनवरी के पावन दिन को कटघोरा थाना में और उपजेल कटघोरा में भी ध्वजारोहण का आयोजन सम्मान पूर्वक किया गया। उपजेल में जेलर मुकेश कुशवाहा के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे समाज सेवक नरेंद्र साहू एवम् ए टू जेड सलूशन के सहयोगी शामिल हुए, जहां गणतंत्र दिवस के दिन की जानकारी देते हुए देश में संविधान निर्माण और सविधान से राष्ट्रहित की संरचना का वर्णन किया गया।