गौ माता को औषधि युक्त लड्डू खिलाए : NN81

Notification

×

Iklan

गौ माता को औषधि युक्त लड्डू खिलाए : NN81

08/01/2024 | January 08, 2024 Last Updated 2024-01-08T05:16:28Z
    Share on

 विदिशा लोकेशन गंज बासौदा

 संवाददाता संजीव शर्मा


स्लगन---- गौ माता को औषधि युक्त लड्डू खिलाए।



गंजबासौदा में जन्म एवं तप कल्याणक उत्सव पर 700 किलो औषधि युक्त गुड़ के लड्डू गौशाला मे गौ माता को खिलाएं। शीत लहर के चलते मूक पशु सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। नगर में संचालित आचार्य विद्यासागर गौशाला मे लगभग डेढ़ सौ गोवंश आश्रय प्राप्त कर रहे हैं।


शीत लहर के प्रभाव से बचाने के लिए औषधि युक्त 7 कुंटल लड्डू बनवाकर आरोन से मंगवाए हैं। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से नगर में विराजमान निर्यापक महाराज एवं गौशाला उदाहरण मुनि महाराज की प्रेरणा से गौशाला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। औषधि युक्त लड्डू वितरण कार्यक्रम में सबसे पहले सामूहिक भक्तांबर जी का पाठ किया गया। इसके उपरांत गौ सेवकों ने गोवंश को लड्डू अपने हाथों से खिलाए।

गौशाला समिति ने गौशाला में परिवार सहित निवास कर रहे गौ सेवकों का तिलक लगाकर एवं उपहार देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सहित नगर के सभी जिनालयों के पदाधिकारी एवं नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।