बालको नगर श्री राम मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पूजा अर्चना : NN81

Notification

×

Iklan

बालको नगर श्री राम मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पूजा अर्चना : NN81

14/01/2024 | जनवरी 14, 2024 Last Updated 2024-01-14T15:10:10Z
    Share on

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 




बालको नगर श्री राम मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पूजा अर्चना




बालको नगर,  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के टाउनशिप परिसर स्थित श्री राम मंदिर में आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया। 




केंद्रीय मंत्री सिंह ने रामलला के दर्शन के साथ ही शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया और बालकोनगर एवं कोरबा जिला के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए उन्होंने मंदिर के संबंध में बालको सीईओ से जानकारी प्राप्त की। 1976 में बालको द्वारा निर्मित इस मंदिर में प्रतिवर्ष भागवत पाठ  एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है।

केन्द्रीय मंत्री ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ-सफाई के कार्य में भी सहयोग किया।