प्रतिभा स्थली इंदौर की ब्रम्हचारिणी बहने आज आष्टा में : NN81

Notification

×

Iklan

प्रतिभा स्थली इंदौर की ब्रम्हचारिणी बहने आज आष्टा में : NN81

12/01/2024 | January 12, 2024 Last Updated 2024-01-12T05:14:38Z
    Share on

 *प्रतिभा स्थली इंदौर की ब्रम्हचारिणी बहने आज आष्टा में 


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 



आष्टा- आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की प्रेरणा से संचालित लाडली कन्याओं के लिए अध्ययन एवं संस्कारो के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में संचालित प्रतिभा स्थली संस्थान की ब्रम्हचारिणी बहने अपने दल के साथ आज

दिनांक 12 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार सायंकाल 6:30 बजे किला मन्दिर में पधार रही है

दिगम्बर जैन पंचायत समिति के प्रवक्ता शरद जैन पोरवाल ने हमे बताया कि

 आज की चकाचौंध भरी दुनिया में आपके जीवन के अनमोल हीरे बच्चों को सुरक्षित एवं संस्कारित जीवन की ओर अग्रसर करने के लिए आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणास्रोत प्रतिभास्थली इंदौर.से शिक्षिका बहने ब्रम्हचारिणी दीदी अपने दल के साथ पधार रही है विशेष व्याख्यान आज सांयकाल 6:30 बजे दिगम्बर जैन दिव्योदय तीर्थ किला मन्दिर पर होगा ,

अनमोल क्षणों से लाभान्वित होने एवं प्रतिभास्थली के उद्देश्य को जानने के लिए दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल महामंत्री कैलाश जैन चित्रलोक ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संस्कारों के नाद का लाभ लेने की अपील समाज जनों से की है