लोकसभा चुनाव को लेकर मप्र भाजपा कौर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक सीहोर में सम्पन्न : NN81

Notification

×

Iklan

लोकसभा चुनाव को लेकर मप्र भाजपा कौर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक सीहोर में सम्पन्न : NN81

12/01/2024 | जनवरी 12, 2024 Last Updated 2024-01-12T06:28:56Z
    Share on

 लोकसभा चुनाव को लेकर मप्र भाजपा कौर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक सीहोर में सम्पन्न


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 



सीहोर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की लोकसभा चुनाव की योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सीहोर के होटल क्रिसेंट में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया मंचासीन थे। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितांनद जी, केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश के उप मुख्यमंत्रीद्वय, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री, पूर्व मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष एवं अपेक्षित श्रेणी के नेतागण आदि उपस्थित थे।


भाजपा सीहोर जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की बैठक में भाग लेने सीहोर पहुचे सभी माननीयों का संगठन की ओर से सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय,राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा,सीहोर विधायक श्री सुदेश राय,आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का स्वागत सम्मान एवं अगवानी की। भाजपा जिला महिला मोर्चे की अध्यक्ष श्रीमति ऋतु आंनद जैन के नेतृत्व में मोर्चे की बहनो ने तिलक लगा कर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी उपस्तिथ थे।