जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं : NN81

Notification

×

Iklan

जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं : NN81

01/01/2024 | January 01, 2024 Last Updated 2024-01-01T16:45:41Z
    Share on

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग*

*समाचार*


*जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं*


*-जनदर्शन में प्राप्त हुए 65 आवेदन*



    दुर्ग, 11 दिसम्बर 2023/कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर अपर कलेक्टर  गोकुल रावटे ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर कलेक्टोरेट पहंुचें लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 65 आवेदन प्राप्त हुए।

    ढौर निवासीयों ने एसीसी सिमेंट मैनेजमेंट के द्वारा नाला में एक पूल बांध दिया गया है। जिससे किसानों का फसल खराब होने की संभावना है। एसीसी को बार-बार निवेदन करने पर भी उनके द्वारा तोड़ा नहीं जा रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने ग्रामवासियों को उचित कार्यवाही का अश्वासन दिया।


   थनौद निवासी ने बताया कि पिछले 2 वर्ष पूर्व से कचरा लाकर उनको जला दिया जाता है जिससे वायु प्रदुषण से बिमारी फैलने की आशंका को लेकर आवेदक जनदर्शन पहुंचा। इस पर अपर कलेक्टर ने सीइओ जनपद पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।