सी. एम. राइज स्कूल आष्टा के विद्यार्थी मो.उरूज अली खान का गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में चयन होने पर पुरुस्कृत किया गया : NN81

Notification

×

Iklan

सी. एम. राइज स्कूल आष्टा के विद्यार्थी मो.उरूज अली खान का गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में चयन होने पर पुरुस्कृत किया गया : NN81

15/01/2024 | जनवरी 15, 2024 Last Updated 2024-01-15T14:42:35Z
    Share on

 सी. एम. राइज स्कूल आष्टा के विद्यार्थी मो.उरूज अली खान का  गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में  चयन होने पर पुरुस्कृत किया गया



नगर  के प्रतिष्ठित विद्यालय सी एम राइज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

के पांच छात्र/छात्राओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा के आष्टा आगमन पर आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने पुरुस्कृत किया। 

विद्यार्थी उरुज अली खान जो कि  सी एम राइस शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सितवत  खान के सुपुत्र हे कक्षा 12वीं में 92% अंक प्राप्त कर   NEET  2023 में 621 अंक प्राप्त कर वर्तमान में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में MBBS प्रथम वर्ष में अध्यनरत है।

छात्रा भूमिका सोनी पिता सुरेश सोनी कक्षा 12वीं की हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा परीक्षा 2023  में  संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त कर

91.8% अंक प्राप्त किये। शिवानी मेवाड़ा पिता महेश मेवाड़ा कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा हायर सेकेंडरी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2023 में संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मोहिनी अवलोसिया  पिता धीरज अवलोसियां ने कक्षा ग्यारहवीं क्रीडा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त

 किया । छात्रा संजना प्रजापति पिता  राकेश प्रजापति कक्षा नौवीं सांस्कृतिक कार्यक्रम राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में सहभागिता हासिल की। सभी छात्र/छात्राओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा के आष्टा आगमन पर आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने पुरुस्कृत किया। 

अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि

रायसिंह मेवाड़ा, जीवन सिंह मंडलोई उपाध्यक्ष जिला पंचायत सीहोर, सोनू गुणवान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि,  गजराज पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, धारा सिंह पटेल भाजपा महामंत्री, अतुल शर्मा भारतीय जनता पार्टी आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष, कृपाल सिंह पटाड़ा पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष, भुरू भाई उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका,वरिष्ठ अधिवक्ता नगीन चद जैन,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,नगर पालिका आष्टा के सभी पार्षद गण प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी, अनु विभागीय  अधिकारी राजस्व आष्टा आनंद राजावत, तहसीलदार नीलम परसेंडिया ,ceo जनपद पंचायत अमित व्यास , विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना के साथ सभी अधिकारी एवम जनप्रतिनिधियों

 ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई  दी।

दबंग न्यूज भोपाल, न्यूज नेशन नेटवर्क 81,आष्टा न्यूज पोर्टल आष्टा द्वारा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं