Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की जिला संयोजिका श्रीमति पुष्पा पाटीदार के नेतृत्व मे फाग उत्सव मनाया गया : NN81

 विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की जिला संयोजिका श्रीमति पुष्पा पाटीदार के नेतृत्व  मे   फाग उत्सव मनाया गया।


श्री गजानन जी महाराज का पूजन -अर्चन किया गया।


मनावर,धार से हर्ष पाटीदार 



विओ  :-   श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज श्री अम्बिकाआश्रम ,श्रीबालीपुरधाम  में मनावर गरबा मंडल द्वारा फाग  उत्सव  का कार्यक्रम किया गया ।श्री गुरुदेव, माॅ अंबिका, गणेशजी का पूजन- अर्चन कर माल्यार्पण  संत योगेश्वर जी महाराज ने किया गया। और सभी मातृ शक्ति को आर्शीवाद  के साथ मार्गदर्शन दिया  विश्व हिन्दू परिषद  की जिला जिला संयोजिका श्रीमति पुष्पा पाटीदार के नेतृत्व में फाग उत्सव मनाया गया जिसमें लगभग 60 महिलाओं की उपस्थिति  मे भजन-कीर्तन  किए गए। पश्चात  फाग उत्सव  मनाया गया।पलास के फूलो को पानी मे भिगोकर रंगीन  पानी एक  दूसरे पर डाला गया। मातृशक्ति  द्वारा  नृत्य भी किए गए। फाल्गुन उत्सव पातालवासिनी भद्रा होने से शुभ मंगलकारी, धन-धान्य की वृद्धि देने वाला पर्व, घर परिवार में सुख शांति प्रदान करने वाला पर्व ,शुभ मंगलकारी रहेगा ।इसी के तारतम्य  मे बालीपुरधाम के दरबार में फाग उत्सव मनाया गया। जीवन सोनी ,माया सोनी, आशा मित्तल, रेखा सोनी अप्पू  एवम अन्य  मातृ शक्तियाॅ  उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes