एक ही बाईक पर सवार 4 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला.. सगे भाई और 2 बहनों की जान गई, एक की हालत गंभीर : NN81

Notification

×

Iklan

एक ही बाईक पर सवार 4 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला.. सगे भाई और 2 बहनों की जान गई, एक की हालत गंभीर : NN81

13/04/2024 | April 13, 2024 Last Updated 2024-04-13T07:11:32Z
    Share on

 *एक ही बाईक पर सवार 4 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला.. सगे भाई और 2 बहनों की जान गई, एक की हालत गंभीर* 



UP: ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्र में परी चौक पर विवाह समारोह से दावत खाकर लौट रहे सगे भाई-बहनों पर मौत का झपट्टा लगा। *शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे* में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। इसमें बाईक चला रहे सुरेंद्र सिंह (28) और उनकी दो बहनों शैली (26) व अंशू (14) की मौत हो गई। जबकि बाईक पर सवार सिम्मी घायल हो गई। *अब परिवार में केवल एक बेटा ही बचा है।*                                    ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज़ नेशन 81 के लिए उत्तरप्रदेश के झाँसी से सतेंद्र सागर की रिपोर्ट