स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया : NN81

Notification

×

Iklan

स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया : NN81

21/04/2024 | April 21, 2024 Last Updated 2024-04-21T13:51:23Z
    Share on

 कानपुर नगर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन

संचालित कृषि विज्ञान केंद्र धरियाव में शनिवार को केवीके स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानो के बीच कृषि तकनीकी प्रसार में कार्य करते हुए 50

वर्ष पूरे होने पर कृषकों के बीच


परिचर्चा हुई देश में सर्व प्रथम 1974 में पुडुचेरी में कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना हुई उसके बाद निरंतर हर प्रदेश के जनपद में कृषि विज्ञान केन्द्र खोले गए। आज देश में 731 एवं उत्तर प्रदेश में ৪6 कृषि विज्ञान केनद्र खुल चुके है।

निदेशक प्रसार डॉ. आर. के. यादव ने मशाल डॉ.साधना बैश, प्रभारी अधिकारी को सौपी। जिससे जनपद फतेहपुर में ये गोल्डन जुबली मशाल

के साथ कृषकों के बीच कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका, उपलब्धियों पर चर्चा कर कृषकों के विचार साझा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाए। कार्यक्रम में सर्ब प्रथम कृषकों तथा उपस्थित वैज्ञानिकों का

स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा की गयी कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 1989 से निरंतर सेवा करते हुए 35 साल पूरे किए है और जनपद के सभी 13 विकास खंडो में कृषि विज्ञान केन्द्र की पहुंच हुई है।

चर्चा में उपस्थित वैज्ञानिकों ने अपने विचार रखे।

संवाददाता: प्रवीण त्रिपाठी, कल्याणपुर, कानपुर नगर