कुशमी मे 5 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ के साथ संपन्न हुई मासिक महाआरती : NN81

Notification

×

Iklan

कुशमी मे 5 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ के साथ संपन्न हुई मासिक महाआरती : NN81

26/05/2024 | May 26, 2024 Last Updated 2024-05-26T09:06:15Z
    Share on

 *कुशमी मे 5 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ के साथ संपन्न हुई मासिक महाआरती*




 भुईमाड़। हर माह की भांति इस मई माह के चौथे रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के बैनर तलें जूरी रोड़ कुशमी में  मासिक महाआरती क्रम का आयोजन किया गया था,.जहाँ महाआरती के पूर्व उसी स्थान पर 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ संपन्न हुआ, बता दें कि धर्म की अलख जगाने के उद्देश्य से भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जनकल्याण की भावना को लेकर माँ भगवती की महाआरती संपन्न की गई,भगवती मानव कल्याण संगठन एवं धार्मिक संगठन हैं, आपको बता दें यह क्रम माता आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा एवं धर्मसम्राट युगचेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आर्शीवाद व निर्देशन मे आयोजित किया जाता है, भगवती मानव कल्याण संगठन एक धार्मिक संगठन जो कि धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा, मानवता के सेवा के लिए सर्मपित संगठन हैं, संगठन के कार्यकर्ता देश भर मे निशुल्क रूप से घर घर जाकर आरती चलीसा पाठ कराते है,यह क्रम नशामुक्त भारत खुशहाल भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर महाआरती का क्रम का आयोजन किया गया था, आपको बता दें कि हमेशा से ही भगवती मानव कल्याण संगठन शासन प्रसासन का सहयोगी रहा है एवं जनकल्याण के लिए हमेशा से आगे आता रहा है, माँ का जयकारा भोला प्रसाद कुशवाहा  व गुरूवर जी का जयकारा अंचल उपाध्याय जी के द्वारा लगवाया गया,तो वही कार्यक्रम का संचालन अंगद प्रसाद गुप्ता जी द्वारा किया गया। दद्दूलाल पाण्डेय जी के द्वारा चिन्तन के क्रम मे कहा कि हर व्यक्ति पढ़ा लिखा है देख सकता है समझ सकता है, कि जो आज वर्तमान में विषम परिस्थिति धरती पर चल रही है, माँ के अलावा ऐसी कोई शक्ति नही है जो धर्म को धर्मपथ पर ला के खड़ा कर सके, जनजागरण स्वरूप जो समाज में शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा युग परिवर्तन का क्रम जो चलाया जा रहा है यह सामान्य क्रम नहीं है। एवं आभार प्रकट भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तहसील कुशमी के तहसील अध्यक्ष प्रेमलाल गुप्ता जी के द्वारा आभार प्रकट किया गया है। इस मौके पर राजेश्वर उपाध्याय, संतोष कुमार दुबे, दयाशंकर सोनी, जमुना विश्वकर्मा,विष्णु बहादुर सिंह,राजू पनिका, ओंकार गोस्वामी,रामराज सोनी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व माँ के भक्त उपस्थित रहे।