खबर शाहजहांपुर : NN81

Notification

×

Iklan

खबर शाहजहांपुर : NN81

07/05/2024 | May 07, 2024 Last Updated 2024-05-07T10:12:58Z
    Share on

 भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के तह० अध्यक्ष पुवायां भारत सिंह यादव ने तह० पुवायां के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी शाहजहांपुर को सम्बोधित ज्ञापन  उपजिलाधिकारी पुवायां को दिनांक 22/04/2024 को दिया था।


जिसमें समस्याओं का हल न होने पर दिनांक 08 /05 /2024 को आंदोलन कर अधिकारियों का घेराव करने की  चेतावनी दी थी। भकिमयू के तह० अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने गांव गांव जाकर संगठन के पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में आंदोलन में पहुँचने को कहा भारत सिंह यादव ने तराई प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह खिण्डा से बात कर अन्य जिलों से भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बुलाने को कहा। संगठन के तराई प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह खिण्डा ने पीलीभीत ,लखीमपुर एवं सीतापुर के जिलाध्यक्षों से बात कर 8 मई के आंदोलन को सफल बनाने बात की। सभी जिलों से कार्यकर्ताओं द्वारा भारी संख्या में पुवायां पहुंचने की तैयारी कर ली गई।  संगठन की तैयारियों की भनक लगते ही अधिकारीयों में हड़कंप मच गया और प्रसासन बैकफुट पर आ गया। उपजिलाधिकारी पुवायां संजय पाण्डेय ने भकिमयू के पदाधिकारियों से बात कर वार्ता के लिए मंडी स्थित मीटिंग हाल में संगठन के पदादिकारियों को आमंत्रित किया। उपजिलाधिकारी संजय पाण्डेय के साथ संगठन के पदाधिकारियों की लगभग 2 घंटे तक वार्ता चली। जिसमें संगठन के पदाधिकारी समस्याओं का हल न होने के कारण आंदोलन पर अड़े थे। उपजिलाधिकारी ने चुनाव की व्यस्तता के कारण चुनाव हो जाने तक का समय माँगा। कुछ समस्याओं का संबधित अधिकारीयों को फोन कर तत्काल हल करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने लोक सभा चुनाव के बाद बाकि की समस्याओं का हल कराने का आस्वाशन दिया। उपजिलाधिकारी संजय पाण्डेय के आश्वासन के बाद संगठन के तह० अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने संगठन के तराई प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह खिण्डा ,उपजिलाध्यक्ष महेश चन्द्र वर्मा, तह० प्रभारी  संजय मिश्रा, तह० महांसचिव डा० संतोष कुमार आदि पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आंदोलन को स्थगित कर दिया। इस वार्ता में संगठन के कोषाध्यक्ष मास्टर प्रयागदत्त , सिंधौली ब्लाक प्रभारी अवनीश सिंह , बंडा ब्लाक अध्यक्ष जबर सिंह , पुवायां ब्लाक 

अध्यक्ष सोनवीर सिंह , नगर अध्यक्ष पुवायां भाईलाल , छत्रपाल सिंह , नबाब सिंह , नौबत सिंह , महेश सक्सेना, नरवेश कुमार,मोतीलाल आदि दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।


 ब्यूरो देवेंन्द्र पटेल की रिपोर्ट शाहजहांपुर