थाना बहेरिया पुलिस द्वारा पकड़ी अबैध शराब से भरी बुलेरो पिकअप : NN81

Notification

×

Iklan

थाना बहेरिया पुलिस द्वारा पकड़ी अबैध शराब से भरी बुलेरो पिकअप : NN81

19/05/2024 | May 19, 2024 Last Updated 2024-05-19T06:56:24Z
    Share on

 सागर मध्यप्रदेश समाचार   #थाना बहेरिया पुलिस द्वारा पकड़ी अबैध शराब से भरी बुलेरो पिकअप


# 239 पेटी अवैध शराब कीमती 9 लाख 56 हज़ार रूपए की जप्त  


                  # लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक तिवारी द्वारा अवैध शराब बिक्री की एवं परिवहन पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 18.05.2024 को श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया श्रीमति नीलम चौधरी के निर्देशन मे निरी. भरत सिह ठाकुर थाना प्रभारी बहेरिया के नेतृत्व मे दिनांक गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सउनि हल्के भाई मोर्य, आर. 1616 सतेन्द्र, अखिलेश एवं कोमल द्वारा  लिंक रोड बहेरिया गदगद थाना बहेरिया में वाहन क्रमांक एम पी 17 जी 2029 का पीछा किया


जो पुलिया के पास उक्त वाहन का चालक वाहन को छोड़कर अंधेरे का फायदा लेकर मौके से भाग गया पिकअप वाहन को चेक किया गया तो उसमे खाकी रंग की 239 पेटियाँ अबैध शराब से भरी हुई एवं अवैध रूप से परिवहन करते मिली । पेटियो मे पावर स्ट्राँग विस्की कुल 2151 बल्क लीटर कीमती करीबन 956000 रूपये की तथा पिकअप वाहन कीमती करीबन  3 लाख रूपये को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस ली गई तथा उपरोक्त वाहन के चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 189/24  धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

                             उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहेरिया निरीक्षक भऱत सिह ठाकुर, उनि आदिल खान ,सउनि हल्के भाई मोरिया , आरक्षक सतेन्द्र ,  आरक्षक चालक अखलेश ताम्रकार और आरक्षक कोमल तोमर  का सराहनीय योगदान रहा।

अनिल तिवारी 

न्यूज़ नेशन 81 एम पी