कलेक्टर श्री सिंह ने इछावर तहसील कार्यालय एवं रेवेन्यू कोर्ट का किया औचक निरीक्षण : NN81

Notification

×

Iklan

कलेक्टर श्री सिंह ने इछावर तहसील कार्यालय एवं रेवेन्यू कोर्ट का किया औचक निरीक्षण : NN81

25/05/2024 | May 25, 2024 Last Updated 2024-05-25T05:47:38Z
    Share on

 पत्रकार आनंद अग्रवाल जिला ब्यूरो


कलेक्टर श्री सिंह ने इछावर तहसील कार्यालय एवं रेवेन्यू कोर्ट का किया औचक निरीक्षण


राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश



सीहोर आमजन के सभी राजस्व संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने उद्देश्य से कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और राजस्व कोर्ट का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान लंबित एवं प्रचलित राजस्व प्रकरणों में चल रही कार्यवाही के सभी दस्तावेजों का सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही भी की जा रही है।


      कलेक्टर श्री सिंह ने औचक निरीक्षण के तीसरे दिन इछावर तहसील कार्यालय और राजस्व कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील कोर्ट में प्रचलित, लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन सहित सभी राजस्व प्रकरणों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले सभी राजस्व मामलों का नियमानुसार और समय-सीमा में निराकरण किया जाए। इसके साथ ही राजस्व अभिलेखों का व्यवस्थित रूप से संधारण किया जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि तहसील कोर्ट में प्रचलित मामलों के समय-सीमा में निराकरण के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के काम की नियमित समीक्षा करें।



      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के साथ ही आमजन की शिकायतों तथा तात्कालिक समस्याओं का भी त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, एसडीएम श्री जमील खान तथा डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।