एनीमिया मुक्त समाज के निर्माण अभियान के तहत आमजनों में रोग के प्रारंभिक पहचान व उपचार हेतु शिविर का आयोजन : NN81

Notification

×

Iklan

एनीमिया मुक्त समाज के निर्माण अभियान के तहत आमजनों में रोग के प्रारंभिक पहचान व उपचार हेतु शिविर का आयोजन : NN81

20/06/2024 | June 20, 2024 Last Updated 2024-06-20T07:37:46Z
    Share on

 एनीमिया मुक्त समाज के निर्माण

अभियान के तहत आमजनों में रोग के प्रारंभिक पहचान व उपचार हेतु शिविर का आयोजन



*एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रचार रथ के रवाना होते ही क्षेत्र में स्वास्थ केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है शिविर का आयोजन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्वाथ्यकर्मियों, एवम् मितानिनों का विशेष योगदान मिल रहा है। इसी कड़ी में

19 जून 2024/ राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सिकल सेल बीमारी के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व सिकल सेल दिवस के इस अवसर पर ग्राम ढेलवाड़ीह उपस्वास्थ्य केंद्र में सिकल सेल उनमुलन एवम जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमे जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, स्वास्थ कर्मी मितानिन, पिरामल स्वास्थ्य की टीम, सहित ग्राम के सदस्यगण उपस्थित थे।


इस कार्यक्रम के माध्यम से सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन में हम सभी की सहभागिता के आवश्यकता के बारे में बताते हुए  सभी के सहयोग से ही इस बीमारी को समाज से पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। इस हेतु समाज के सभी वर्ग के लोगों में इस रोग के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है। समाज जितनी जल्दी इस अनुवांशिक बीमारी के प्रति जागरूक होगा उतनी जल्दी इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकेगा। प्रत्येक समुदायों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता लाना बहुत आवश्यक है। साथ ही हमारा जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। दूरस्थ वनांचलों पहाड़ी क्षेत्रों में बसे आदिवासी इलाकों में इस वंशानुगत बीमारी की लोगों को अधिक जानकारी भी नहीं होती, जिसकी वजह से इनके बच्चे भी इस रोग से ग्रसित हो जाते है। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रोग की इसी श्रृंखला को तोड़ने का प्रयास किया जाना प्रमुख उद्देश्य है। ग्रामीण क्षेत्रो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगो का स्क्रीनिंग किया जाना तय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को एनीमिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को हमे समय रहते हासिल करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है । इसमें आमजन सभी अपनी सहभागिता निभाएं। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आमजनों को एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए रोग के प्रारंभिक पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। इस हेतु लक्षणग्रस्त व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही विभिन्न समुदायों में इस रोग से बचाव हेतु जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। 


इस कड़ी में ढेलवाड़ीह  में सिकल सेल जांच शिविर आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क सिकल सेल जांच कराया।

यह अभियान जिले के सभी विकासखण्डों के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सिकल सेल उन्मूलन एवम जागरूकता अभियान के तहत् आगामी 03 जुलाई तक आयोजित होगा। सिकल सेल के लक्षण ग्रस्त व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर सिकल सेल की निःशुल्क जांच करा सकते है। साथ ही 0 से 40 वर्ष के उम्र के सभी लोग सिकल सेल की निशुल्क स्क्रीनिंग करा सकते हैं। इसका उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है।