हूल दिवस की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न : NN81

Notification

×

Iklan

हूल दिवस की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न : NN81

26/06/2024 | June 26, 2024 Last Updated 2024-06-26T02:47:26Z
    Share on

 साहिबगंज 

जिला ब्यूरो अकाश कुमार भगत 


*दिनांक- 25.06.2024*



हूल दिवस की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न







हूल दिवस-2024 की तैयारियों को लेकर  विकास भवन समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


 बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।



उप विकास आयुक्त  ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि  सभी व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर लें और तालमेल बनाते हुए तैयारियां शुरू कर दें। 


 उप विकास आयुक्त  ने संबंधित पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन और शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण की जाने वाली योजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक कार्रवाई कार्यक्रम से पूर्व ही सुनिश्चित करने को कहा।



 बैठक में  जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 अरविंद कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्क्षप,जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी,जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 हरिशंकर झा, भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मार्टिन तारीक, जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार विन्हा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य  देवीलाल हांसदा उपस्थित रहे।