रानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस मनाया गया : NN81

Notification

×

Iklan

रानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस मनाया गया : NN81

19/06/2024 | June 19, 2024 Last Updated 2024-06-19T16:23:42Z
    Share on

 संवाददाता इसरार कुरैशी की रिपोर्ट

रानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस मनाया गया,


इन्दौर में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस मंगलवार को कऱ्हाडे ब्राह्मण संघ मालवांचल द्वारा किला मैदान पर कार्यक्रम आयोजित कर राणी लक्ष्मीबाई की अश्वारूढ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम मे झांसी की रानी के 5 वे पीढी  के वंशज अरुण व अतुल झांसी वाले व 6 वी पीढी के वंशज योगेश झांसी वाले विशेष रुप से उपस्थित थे।कार्यक्रम के संयोजक श्री उल्हास गुर्जर थे। इस अवसर पर श्री उल्हास गुर्जर,श्री रविकांत खांडेकर व सौ साधना खांडेकर ने कविता पाठ कर झांसी की रानी को श्रद्धांजली अर्पित की।


इस अवसर पर सर्वश्री विवेक हळवे, श्रीश सरवटे, गिरीश लोवलेकर पद्माकर पाध्ये, अनिरूद्ध कात्रे, मनोहर करम्बेलकर आदि एवं मातृशक्ति की करीब २५ सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई की अश्वारूढ़  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भी जब तक सूरज चांद रहेगा रानी लक्ष्मीबाई तेरा नाम अमर रहेगा उद्घोष के साथ झांसी की रानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा वृंदा गौड़ मोनिका सबनीस सुधा सुखीयानी आदि महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रा स्व से संघ एवं राष्ट्र सेविका समिति के कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।र