स्लग: -- ग्राम एक्कलबारा के लोगों द्वारा कल कल करती हुई, बहती हुई मां नर्मदा नदी मे जल सत्याग्रह किया।
शासन प्रशासन को चेतावनी दी।
मनावर धार से हर्ष पाटीदार की रिपोर्ट।
विओ: ----तहसील मनावर के ग्राम एक्कलबारा जिला धार में सरदार सरोवर परियोजना के जलाशय का जल स्तर लेवल 138.68 मीटर से अधिक होने पर मध्य प्रदेश शासन और केंद्र शासन को चेतावनी देते हुए नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम एक्कलबरा में जल सत्याग्रह किया गया।
पिछले जून महीने में चिखलदा ,खेडा में अनिश्चित कालीन उपवास के समय और 14-15 सितबर को कसरावद, जिला बड़वानी में हुए 36 घंटे के जल सत्याग्रह के दौरान NVDA कमिश्नर के और nca द्वारा आश्वासनों के बाद जल स्तर 137 तक स्थिर रखेंगे। लेकिन आज सरदार सरोवर का जल स्तर 138. 68 मीटर से अधिक बढ़ने पर 2 घन्टे का चेतावनी जल सत्याग्रह एक्कलबारा में किया गया। जब तक संपूर्ण पुनर्वास नही हो जाता तब तक जल स्तर स्थिर रखे यह चेतावनी दी गई। सत्याग्रह में शामिल रहे, मनोज मंडलोई, भगवान सिंह सोलंकी, असलम मंसूरी, प्रदीप मंडलोई, महेंद्र सिंह तोमर, जगदीशसिंह मंडलोई, देवीसिंह तोमर, शेरसिंह तोमर, भगवान सेप्टा, कृष्णा बाई तोमर, उर्मिला बाई तोमर, सूरज बाई तोमर, कमला यादव,
उपस्थित थे।