बेटियों पर अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च : NN81

Notification

×

Iklan

बेटियों पर अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च : NN81

08/10/2024 | अक्टूबर 08, 2024 Last Updated 2024-10-08T06:09:43Z
    Share on

 बेटियों पर अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च


उमरिया। प्रदेश मे बेटियों पर हो रहे अन्याय को लेकर महिला कांग्रेस ने सोमवार को कैंडिल मार्च किया। शाम करीब 6 बजे नगर के जयस्तंभ पर कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कुछ देर बाद वे हाथों मे कैंडिल लेकर गांधी चौक के लिये रवाना हुए। रास्ते भर महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा दिलाने के संबंध मे तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह के नेतृत्व मे आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष ठाकुरदास सचदेव, ब्लाक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, रामयणवती कोल, निरंजन सिंह, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, सुश्री रोशनी सिंह, रघुनाथ सोनी, महामंत्री राजीव सिंह, सरिता सोनी, मुकेश प्रताप सिंह, रेखा सिंह, युकां के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, सेवादल यूथविंग के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, विक्रम सिंह, उमेश कोल, लालभवानी सिंह, एजाज खान, रंजीत सिंह आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।